एसपी बेगूसराय अपराध नियंत्रण को लेकर खूद कर रहे हैं थानों का निरिक्षण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी के निर्देश पर जिला के सभी थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के द्वारा की जाएगी छापेमारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय में लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच अब बेगूसराय की पुलिस ने भी अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और इसी कड़ी में एसी बेगूसराय के नेतृत्व में बीती रात जमकर छापेमारी की गई। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे अपराधियों की सूची बनाई गई है और जिनकी गिरफ्तारी के लिए सभी थाना क्षेत्र में विशेष टीम का गठन किया गया है जो शनिवार की पूरी रात छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

- Sponsored Ads-

एसपी बेगूसराय अपराध नियंत्रण को लेकर खूद कर रहे हैं थानों का निरिक्षण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 2

उन्होंने बताया कि कुल 40 अपराधियों की सूची बनाई गई है जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे हैं एवं पुलिस की पकड़ से बाहर हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी। साथ ही साथ जो व्यक्ति यहां से फरार चल रहे हैं और जिनकी कुर्की निकल चुकी है आज उनकी कुर्ती जब्ती के लिए भी पुलिस टीम अभियान चलाएगी।

एसपी बेगूसराय अपराध नियंत्रण को लेकर खूद कर रहे हैं थानों का निरिक्षण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 3

गौरतलब है कि जिले में अपराध करने के बाद अपराधी अन्यत्र फरार हो जाते हैं और वह पुलिस को चकमा देते रहते हैं लेकिन अब एसपी योगेंद्र कुमार ने खुद इनकी कमान अपने हाथों में रखी है और लगातार छापेमारी के निर्देश एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए हैं। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह शनिवार की पूरी रात पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article