सूर्यपुरा शालनी अलंकार ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग 04 लाख से अधिक रूपया के जेवरात की चोरी की घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा बाजार की घटना, जांच में जुटी भगवानपुर पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा स्थित शालनी अलंकार ज्लेवर्स में सोमवार की रात चार लाख रुपए मूल्य के जेवरात एवं 12 हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में ज्लेवर्स के दुकानदार सूर्यपुरा निवासी विजय कुमार साह ने बताया है कि सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए सुबह करीब 5बजे ग्रामीणों ने बताया कि आपके दुकान का भेंटीलेटर टूटा हुआ है इस सूचना पर दुकान पर आए तो पता चला कि दुकान से करीब 4 लाख रुपए मूल्य के जेवरात एवम 12हजार नगद रुपया गायब है।

जब सीसी टीवी को खंगाला तो देखा की उस में दो युवक को दुकान में घुस कर चोरी करते हुए विडियो दिख रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार, तेघरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल पुलिस बल के साथ साथ सूर्यपुरा पहुंकर की की छानबीन में जुटे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यवसायियों ने सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article