कल सिमरिया में जानकी पौड़ी का शिलान्यास करेंगे सीएम, सड़क मार्ग से पहुंचेंगे सिमरिया गंगा घाट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना से बेगूसराय सिमरिया धाम सड़क मार्ग के रास्ते दोपहर 12:30 से 1 बजे दिन में पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सिमरिया के गंगा तट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थाई सीढी घाट का निर्माण व रिवर फ्रंट का शिलान्यास सिमरिया में जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गये मंच से रिमोट दबाकर करेगें। इसकी जानकारी डीएम रोशन कुशवाहा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सीएम सिमरिया धाम में मात्र 40 से 45 मिनट तक ही रुकेंगे, उसके बाद फिर पटना वापस लौट जाएंगे।

- Sponsored Ads-

डीएम ने बताया कि सीएम सीढ़ी का शिलान्यास करने के बाद गंगा तट पर भी निरीक्षण करने जाएगे। वहां से लौटने के क्रम में सीएम मीडिया कर्मी को ब्रिफिंग भी करेगें। उसके बाद पटना के लिए फिर निकल जाएगे। डीएम ने बताया कि मीडियाकर्मी के लिए एक स्थाई कपड़े का कॉटेज बनवाया गया है। जहां पर जिले के मीडिया कर्मी रहेंगे। सीएम मंच से शिलान्यास करने के बाद गंगा तट की ओर निरीक्षण करने के लिए जाएगे। उस दौरान किसी भी मीडिया कर्मी को साथ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। गंगा तट पर निरीक्षण कर वापस लौटने के दौरान सीएम मीडिया को ब्रीफिंग करेगें।

एसपी योगेंद्र कुमार ने पूछने पर बताया कि सीएम के सुरक्षा व्यवस्था में गंगा तट जिले के सभी डीएसपी समेत जिले के सैकड़ों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कल रहेंगे। एसपी ने बताया कि सीएम के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमारे पुलिस के जवान सघन चेकिंग अभियान में जुट गए हैं। इस कार्यक्रम स्थल को पूरा सैनिटाइज किया जाएगा। असामाजिक तत्वो पर हमारे पुलिस के जवान की पैनी नजर रहेगी। सिमरिया धाम मे सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के निरीक्षण के दोडान सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार, नगर निगम बेगूसराय के नगर आयुक्त मनोज कुमार, एसडीसी शशि कुमार, प्रभाकर कुमार, हेड क्वाटर डीएसपी निशीत प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार, तेघड़ा डीएसपी डॉ रवि मोहन प्रसाद बलिया डीएसपी कुमार वीर वीरेंद्र, बखडी डीएसपी चंदन कुमार, के अलावे जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ सुजीत कुमार सुमन भी मौजूद थे।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article