लगातार दो हत्या से दहला खगड़िया, दहशत में ग्रामीण और व्यवसायी

DNB Bharat

खगड़िया जिला के पहसारा एवं मुफस्सिल थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला में एक दिन दो अलग अलग जगहों पर अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस गोलीकांड की घटना से पूरा खगड़िया दहल उठा है। एक तरफ पसराहा में मुखिया बेटे की हत्या हुई तो दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के ब्रह्म स्थान के समीप बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक भदास दक्षिणी निवासी रामभरोस सहनी का पुत्र 30 वर्षीय रणवीर सहनी बताया जाता है।

- Sponsored Ads-

लगातार दो हत्या से दहला खगड़िया, दहशत में ग्रामीण और व्यवसायी 2

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article