दरिंदे ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई महीनों तक किया यौन शोषण,गर्भवती हुई किशोरी,पीड़ित ने महिला थाना में की शिकायत

DNB Bharat Desk

परिजनों ने जब पीड़िता को इलाज कराने हेतु अस्पताल ले गए तो मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि उसके गर्भ में 7 माह का शिशु पल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले कई महीनों से एक दरिंदे के द्वारा 14 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण करते रहा।जिस कारण किशोरी के गर्भ में पल रहा है 7 मांह के बच्चे का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

इसकी जानकारी परिजनों को तब जाकर पता चला जब पीड़िता बीमार रहने लगी। परिजनों ने जब पीड़िता को इलाज कराने हेतु अस्पताल ले गए तो मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि उसके गर्भ में 7 माह का शिशु पल रहा है। तब जाकर परिजनों के होश उड़ गए और अपनी बेटी से इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। तभी उक्त नाबालिग लड़की ने अपनी साथ बीती हुई आपबीती सुनाई। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने बीते 15 अप्रैल को महिला थाना बेगूसराय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

- Sponsored Ads-

आवेदन में बताया गया है कि मैदाबभनगामा निवासी स्व फुचर पासवान के 45 वर्षीय पुत्र पुनीत पासवान ने बहुत दिनों से मेरे सुनसान घर में आकर छुप-छुप कर रेप करता आ रहा था। हमारी नाबालिग लड़की दिमागी रूप से कमजोर होने के नाते वे इसका लाभ उठाकर बहला फुसलाकर कर बलात्कार करता था। यह उसका जघन्य अपराध है। जिससे हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। हमारी पत्नी व अन्य एक बेटी भी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं बस अथवा अन्य सवारी गाड़ी पर बिस्कुट बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। इधर महिला थाना में शिकायत करने के बाद एक दिन वहां की पुलिस व स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर वपास लौट गई। उसके बाद से एक बार भी नहीं आयी है। इस मामले की शिकायत स्थानीय मुखिया व सरपंच से भी की गई तो वे लोग इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं की। इधर इस तरह की घटना होने के बाद लोग गांव में पुलिस और जनप्रतिनिधि के प्रती तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी आवंती कुमारी से पूछने पर बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 11/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के भाई समेत चौक चौराहों पर चाय पान की दुकानों पर इधर उधर जा आ रहे लोगों का कहना है कि इस तरह की जघन्य अपराध करने के बाद जब पुलिस से शिकायत की गई तो वे लोग अब तक कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। जब फोन किया जाता है तो कहते हैं वो बोला है कि दो दिन में सलेण्ड कर रहे हैं। ऐसे में हमलोगों को पुलिस पर से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा पुलिस के द्वारा अविलंब कारवाई नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article