समस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी कर लाखो रुपये मूल्य के अंग्रेजी शराब किया बरामद,एक ट्रक को किया जप्त

DNB Bharat Desk

मामला हथौड़ी थाना छेत्र के मेघ पट्टी गांव की है जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लाखो रुपये मूल्य के अंग्रेजी शराब को बरामद किया है,शराब बरामदगी के बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लाकर मामला दर्ज करते हुए कारोबारी के बारे में पता लगा रही है

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:बिहार में इनदिनों पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब माफिया शराब की तस्करी करने से बाज़ नही आ रहे है।शराब तस्कर शराब की बड़ी बड़ी खेप तस्करी करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन पुलिस इनके सामने बौनी साबित हो रही है ताज़ा मामला हथौड़ी थाना छेत्र के मेघ पट्टी गांव की है जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लाखो रुपये मूल्य के अंग्रेजी शराब को बरामद किया है,

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लाकर मामला दर्ज करते हुए कारोबारी के बारे में पता लगा रही है हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की मेघपटी पेट्रोल पंप के समीप शराब की बड़ी खेप उतारा जा रहा है, सूचना पर पुलिस द्वारा जब मेघ पट्टी गांव पहुंच कर छापेमारी किया गया तो पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गये, और खड़ी ट्रक में जब तलाशी ली गई तो बोरा लदे हुए ट्रक के अंदर से 140 कार्टून अंग्रेज़ी शराब बरामद किया गया,

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी कर लाखो रुपये मूल्य के अंग्रेजी शराब किया बरामद,एक ट्रक को किया जप्त 2ट्रक से शराब का कार्टून बरामद के बाद ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया, उन्होंने बताया कि पकड़ी गई ट्रक यूपी नंबर की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद के बाद धंधेबाज को चिन्हित करने के साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article