खोदावंदपुर में कार की ठोकर से महिला जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर बाज़ार में एसएच 55 पर कार की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गया। जख्मी महिला की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड 02 पेठिया टोला निवासी रंजीत चौपाल की 35 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप के किया गया है। स्थानीय लोगो ने तत्क्षण उस महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर ले गया।

चिकित्सको ने प्राथिमिक चिकित्सा के पश्चात गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशा देवी राशन की दुकान से लौटकर अपने घर जा रही थी। तभी घटना स्थल के समीप रोसड़ा बेगूसराय की ओर आ रही बीआर 09 बिजी 1317 नम्बर की कार महिला को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने घटना का पुष्टि किया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article