बिहार शरीफ में बम ब्लास्ट के बाद जगह जगह पुलिस बल तैनात

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह पहाड़ पूरा इलाके में हुई बम ब्लास्ट के बाद शहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। घटना स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। अर्धसैनिक बल और सैफ के जवानो द्वारा सड़कों पर मार्च कर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दे रहे हैं।

बिहार शरीफ में बम ब्लास्ट के बाद जगह जगह पुलिस बल तैनात 2

इधर जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। साथ ही साथ चेतावनी भी दी जा रही है कि जो व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने का काम करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस कार्यवाही से जहां अपराधियों में हरकंप मचा है वहीं आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article