रामनवमी को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट, आईजी जितेंद्र राणा ने कहा रामनवमी जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

DNB Bharat Desk

रामनवमी पर्व को लेकर नालंदा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा अचानक नालंदा पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस बैरक, पुलिस प्लाटून समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस लाइन केंद्र में कई कमियां पाई, जिसे जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

रामनवमी को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट, आईजी जितेंद्र राणा ने कहा रामनवमी जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 2पूर्व में सांप्रदायिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।आईजी ने साफ तौर पर कहा कि इस बार रामनवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। पुलिस के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि बिना लाइसेंस डीजे चलाने या उपलब्ध कराने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

रामनवमी को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट, आईजी जितेंद्र राणा ने कहा रामनवमी जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 3उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चारों ओर निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई भी उपद्रवी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

Share This Article