बेगूसराय की बेटी का कमाल: ‘खेलो इंडिया’ में मोनी कुमारी ने बिखेरा मिथिला पेंटिंग का जादू, जीता सबका दिल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय की बेटी मोनी कुमारी ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने पारंपरिक मिथिला पेंटिंग की कला में नया मुकाम हासिल किया है।आपको बताते चले कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की बेटी मोनी कुमारी अब मिथिला पेंटिंग की दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं।

- Sponsored Ads-

उन्हें खेलो इंडिया यूथ गेम्स  2025 के उद्घाटन समारोह में लाइव मिथिला कैनवास पेंटिंग सेगमेंट में भाग लेने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस  में आयोजित किया गया था, जहां देशभर से सैकड़ों कलाकार और प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मोनी कुमारी ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मोनी कुमारी के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हुआ है। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने अपने सभी गुरुजनों और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोनी कुमारी का कहना है कि वह आगे भी अपनी पारंपरिक मिथिला पेंटिंग कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेंगी।

बेगूसराय की बेटी का कमाल: 'खेलो इंडिया' में मोनी कुमारी ने बिखेरा मिथिला पेंटिंग का जादू, जीता सबका दिल 2बताते चलें कि फिलहाल वो  मधुबनी पेंटिंग के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित बौवा देवी, दुलारी देवी एवं शिवन पासवान के सानिध्य में मिथिला पेंटिंग की बारीकियां सीख रही हैं। इस सम्मान की खबर मिलते ही उनके गांव और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। गांव के लोग भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और मोनी कुमारी को बधाई दे रहे हैं। आपको बताते चले कि मोना कुमारी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गावं के रहने वाली है जो की बचपन से ही मिथिला पेंटिंग में काफी पाडुची रखती थी। आज मिथिला पेंटिंग के कारण उन्होंने यह मुकाम हासिल की है। इस मुकाम हासिल होने के बाद लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।

Share This Article