दुग्ध समिति के सदस्य की मौत पर डेयरी के द्वारा परिजनों को दिया गया पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बरौनी डेयरी के प्रबंधक ने मोहनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पहुंचकर डेयरी के सदस्य की मौत के बाद परिजनों को पच्चीस हजार रूपये के चेक प्रदान किया।

बताते चलें कि मोहनपुर दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के सदस्य सत्य नारायण राय के आकस्मिक निधन पर डेयरी प्रबंधन ने मृतक की पत्नी आशा देवी को 25 हजार रुपये का चेक वतौर सहायता राशि के रूप में प्रदान किया। परिजनों को यह चेक डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी एवं समिति के अध्यक्ष भारत भूषण के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया।

- Sponsored Ads-

मौके पर पथ पर्यवेक्षक सुखलाल प्रसाद , समिति के सचिव उमेश कुमार , स्थानीय ग्रामीण विकास कुमार राय , किशोर कुमार कौशल , दिलीप कुमार आदि मौजूद थे । इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि बरौनी डेयरी अपने पशुपालक सदस्यों के साथ जीवन के साथ और जीवन के बाद भी साथ रहता है । डेयरी प्रबंधन अपने समिति के सदस्यों के सामान्य मौत पर 25 हजार तथा दुर्घटना में हुई मौत पर एक लाख पचास हजार रुपये उनके आश्रितों को वतौर सहायता प्रदान करती है।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article