बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर के बीआरसी भवन शिक्षकों की बैठक, 27 मार्च को विधान सभा घेराव की तैयारी को लेकर की गई चर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में शनिवार को प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बछवाड़ा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 27 मार्च को आहूत विधानसभा घेराव कार्यक्रम की सफलता को ले विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शिक्षक अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया ज रहा है ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर के बीआरसी भवन शिक्षकों की बैठक, 27 मार्च को विधान सभा घेराव की तैयारी को लेकर की गई चर्चा 2उन्होंने कहा कि शिक्षको की मांग है कि एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण चर्या पूर्ण करने की तिथि से प्रशिक्षित माना जाए, महिला,पुरुष शिक्षकों को एच्छिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाय, इंडेक्स 3 की बाध्यता समाप्त किया जाय, पारा 78 लागू करने, पुरानी पेंशन तथा राज्य कर्मी का दर्जा समेत अन्य प्रमुख शिक्षको की मांगे सरकार द्वारा पूरी की जाय नहीं शिक्षको के द्वारा आन्दोलन जारी रहेगा। बैठक का संचालन अविनाश कुमार ने किया।

बैठक में सचिव अजीत कुमार,शिक्षक राजेश कुमार,गुलाम मुस्तफा, टीपू सुल्तान,अलखदेव,रौशन,कुमार,रामजीवन कुमार,मुकेश कुमार,प्रवीण झा,कुमार प्रियदर्शी, मनीष कुमार,प्रवीण,उपेंद्र, तैयब,योगेंद्र कुमार समेत दर्जनों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article