वीरपुर किसान भवन में सर्वेक्षण को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

किसान भवन वीरपुर में अन्त्योदय मिशन के लिये किये जाने वाले सर्वेक्षण को ले विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि जीविका कर्मियों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी गतिविधियों, उससे आमजन को होने वाले फायदे, आधारभूत संरचना, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन आदि से संबंधित सर्वेक्षण किया जाना है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर किसान भवन में सर्वेक्षण को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की बैठक 2इसके लिये हरेक विभाग का सहयोग आवश्यक है। मौके पर जीविका के बीपीएम शैलेश रंजन, एरिया को ऑर्डिनेटर सुरेश कुमार, को ऑर्डिनेटर अमित कुमार, हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर, बीएओ, आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका, पीओ मनरेगा, बीसी एसबीएम आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article