बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 2 मृत महिला की पहचान विश्वनाथ नगर मोहल्ले के रहने वाले संजय मंडल की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि घर में पानी को लेकर सास और बहू में मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर रंजू देवी ने आवेश में आकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद रंजू देवी बेहोश होकर घर में ही गिर गई।

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 3परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए वह जगह से उठाकर बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां इलाज क्रम में रंजू देवी की मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही पति और बच्चे का रो रो कर हाल बुरा हो गया। वहीं परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 4मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article