समस्तीपुर: प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार प्रेमी के बारे में पति को पता चल जाने पर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।दरअसल महिला को इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से प्यार हो गया था। वह उससे फोन पर भी बात करती थी।

समस्तीपुर: प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी 2इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो उसने डांटते हुए पत्नी से कहा था, संभल जाओ… इस बात से पत्नी नाराज हो गई और सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वह रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।परिजनों ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी।

समस्तीपुर: प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी 3बीते दो तीन महीने से वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। रात प्रेमी से बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों सोने चले गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।मृतका के पति के बड़े भाई ने कहा कि दो-तीन दिन पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब प्रियंका के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी गई थी।

समस्तीपुर: प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने किया आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी 4वह यहां आए थे और प्रियंका को समझाया था। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं थी। उसने साफ कहा था कि वह एक लड़के से प्यार करती है। वहीं मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article