नालंदा में जदयू नेता की हत्या, बैठक के बहाने बुला कर ले गए थे

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके बैरीगंज से आ रही है, जहां पूर्व के विवाद में जदयू नेता सोहराय बिंद को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैरिगंज गांव निवासी सोहराय बिंद को अपराधियों ने मीटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राज बिंद ने कहा कि उनके पिता सोहराय बिंद भवानी बीघा गांव में बढ़ते मवेशी चोरी को देखते हुए पूर्व में चोरी का विरोध किया था। इसके पूर्व मवेशी चोरी के विवाद में ही भवानी बीघा में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी।

- Sponsored Ads-

सोहराय बिंद जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन रात में उनका कुछ भी अता-पता नहीं चला पहले सुबह उनका शव गांव के ही बाहर खंधा में फेंका हुआ देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने घरवालों को दी। इस दौरान अपराधियों ने जदयू नेता सोहराय बिंद को कुल 7 गोली मारी है। मृतक के पुत्र ने कहा कि उसके पिता सोहराय बिंद की हत्या साजिश के तहत की गई है। जिसमें गांव के ही कुछ 7 लोग शामिल हैं। इस हत्या को लेकर शक की सुई रंजीत यादव के ऊपर है क्योंकि मीटिंग के बहाने घर से रंजीत यादव ही घर से बुलाकर ले गया था और घटना के बाद वह फरार बताया जा रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article