घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या

DNB BHARAT DESK

  घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालन्दा-दीपनगर थाना पुलिस ने तुंगी हॉल्ट और पावापुरी हाल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव को 18 फरवरी की सुबह बरामद किया था। जिसकी पहचान कर ली गई है। बताया जाता है कि मृतक की पहचान नवादा से लापता बैंक मैनेजर विनय कुमार सिंह के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि बैंक मैनेजर सुबह में अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों के द्वारा नवादा नगर थाना में अपहरण का f.i.r. भी कराया गया था।

- Sponsored Ads-

  घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या 2

विनय कुमार सिंह एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थापित थे। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष ने संजय जयसवाल ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिला की रेलवे ट्रैक पर एक शव क्षत विक्षत अवस्था में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

  घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या 3

अब सवाल यह उठता है कि बैंक मैनेजर आत्महत्या करने के लिए 40 किलोमीटर की दूरी तय कर नवादा से नालंदा कैसे पहुंच गया। वही नवादा पुलिस के अनुसार बैंक मैनेजर ऑनलाइन जुआ के फेर में कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर अपनी जान गवा दिया।

  घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या 4

नालंदा संवाददाता  ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article