अंबेडकर छात्रावास पटना में गोलीबारी की घटना का जायजा लेने कल आ रही है राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पटना के अंबेडकर छात्रावास, महेन्द्रू में हुई गोलीबारी से तीन दलित छात्रों की गंभीर हालत और पूरी घटना का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार की एक टीम 23 सितम्बर को सुबह 9.35 बजे विमान से पटना पहुँच रही है।

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला और आयोग के निदेशक एस के सिंह की टीम 23 सितम्बर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ घटना स्थल अम्बेड़कर छात्रावास, महेन्द्रू जायेंगी और घटना का जायजा लेंगी। बाद मे आयोग की टीम पटना के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ घटना के सिलसले में बैठक करेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम अपराहन तीन बजे पटना से लखनऊ के लिए विमान से रवाना हो जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article