रेलवे ने स्पेशल ड्राइव के तहत सोमवार को 6 हजार बेटिकट यात्रियों से वसूला 41 लाख रुपए जुर्माना

DNB Bharat Desk

सोमवार को 1 दिन में बिना टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों से जुर्माने के रूप में 41 लाख रुपये से अधिक वसूल किए गए

 

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

सोनपुर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा सहित बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए मंडल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन सोमवार को सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में संचालित विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन, औचक व किलेबंदी के रूप में टिकट चेकिंग की गई ।

परिणाम स्वरूप सोनपुर मंडल द्वारा सोमवार को 1 दिन में 6 हजार 74 यात्री बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माने के रूप में 41लाख 18 हजार 60 रुपए वसूल किये गए। साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ऐसे सभी यात्रियों को आगे से नियमानुसार उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के टिकट जांच दस्ता, रेल एवं स्लीपर यूनिट के टिकट जांच कर्मचारी एवं आरपीएफ स्टाफ का योगदान रहा।

सोनपुर मंडल आगे भी इसी मुस्तैदी व प्रभावी तरीके से टिकट चेकिंग की जाएगी ताकि बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो सके और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लग सके। जिससे कि टिकटधारी यात्रियों को रेलवे एक बेहतर और अधिक सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान कर सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article