‘लखीसराय पुलिस है तैयार’, नव वर्ष के दौरान विधि व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस चला रही अभियान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर नव वर्ष की आहट के बीच आज लखीसराय सदर थाना की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ नगर के आवासीय होटलों में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी देते हुए लखीसराय सदर थाना के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नववर्ष को लेकर उद्दंड और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों एवं शराब माफियाओं एवं गलत प्रवृत्ति के लोगों पर लखीसराय पुलिस पैनी नजर बना कर रखी हुई है।

- Sponsored Ads-

नव वर्ष की खुशी में कोई भी असामाजिक तत्व गलत कार्य को अंजाम नहीं दे, न ही विधि- व्यवस्था के मामले में कोई भी विघ्न उत्पन्न हो इसको लेकर जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लखीसराय शहर के होटलों में चेकिंग की जा रही है। लखीसराय सदर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था के मामले में कोई भी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब कारोबारियों पर भी लखीसराय की पुलिस कड़ी नजर बना कर रखी है। लखीसराय थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि बड़े पैमाने पर अपराधियों पर नकेल भी कसे जा रहे हैं।

लखीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article