बीएसएससी प्रथम चरण की परीक्षा रद्द, आयोग ने कहा ’45 दिनों के अंदर ली जायेगी परीक्षा’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बीएसएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद अब आयोग ने पहले चरण की परीक्षा को रद्द कर दी है। मामले में परीक्षा आयोग ने एक नोटिस जारी की और कहा है कि 23 दिसंबर को बीएसएससी परीक्षा के पहले चरण का प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। मामले में आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई के साथ मिल कर गहन जांच की और प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में आयोग को कुछ सबूत भी मिला है।

- Sponsored Ads-

बीएसएससी प्रथम चरण की परीक्षा रद्द, आयोग ने कहा '45 दिनों के अंदर ली जायेगी परीक्षा' 2प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद आयोग ने 23 दिसंबर के पहले चरण की परीक्षा को रद्द कर दिया है और घोषणा की है कि उक्त चरण में शामिल परीक्षार्थियों की परीक्षा अगले 45 दिनों के अंदर ली जायेगी। आयोग ने परीक्षार्थियों को आश्वस्त भी किया है कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने परीक्षार्थियों को सचेत किया कि परीक्षा से संबंधित किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी के बहकावे में आएं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article