बेगूसराय में टल गया बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब पेट्रोल लेते वक्त ही पेट्रोल पंप पर ही एक बाइक में आग लग गई। हालांकि लोगों की तत्परता से बाइक को तुरंत पंप से अलग हटाया गया। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के एनएच – 31 स्थित डायमंड पेट्रोल पंप पर बाइक सवार एक व्यक्ति के द्वारा पेट्रोल लिया जा रहा था उसी वक्त किसी वजह से बाइक में आग लग गई और बाइक का इंजन धू-धू कर जलने लगा।

- Sponsored Ads-

पेट्रोल पंप के नजदीक ही आग लगी थी अतः अगर समय रहते बाइक को तुरंत नहीं हटाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाइक हटाने वाले व्यक्ति ने बाइक को सड़क किनारे लाकर छोड़ दिया और फिर खुद की भी जान बचा ली। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article