लखीसराय में ट्रक और स्कॉर्पियो के टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो व्यक्ति की जल कर मौत

DNB Bharat Desk

लखीसराय में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा 2 लोगों की मौके पर ही मौत, टक्कर में दोनों वाहन में लगी आग, दोनों जलकर राख

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बीती रात लखीसराय में एक ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें दोनों वाहन धू धू कर जल उठी। वाहनों में लगी आग में दो व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना कबैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बायपास की है, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर बायपास पुल पर बने रेलिंग से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई जिससे ट्रक पूरी तरह से जल कर राख हो गया। आग की वजह से स्कॉर्पियो भी पूरी तरह जल गई।

जानकारी के मुताबिक देर रात शहर के नया बाजार के रास्ते पचना रोड होते हुए बायपास की तरफ जा रही स्कॉर्पियो की टक्कर बायपास से गुजर रहे एक ट्रक से हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार अमहरा थाना क्षेत्र के दीघा निवासी धीरज कुमार एवं युगल किशोर मांझी की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article