दूसरे मैच में भी बांग्लादेश ने भारत को हराया, किया सीरीज पर कब्जा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारत का क्रिकेट में फॉर्म लगातार गिरता ही जा रहा है। भारत को एक बार फिर से आज बांग्लादेश में पटखनी दी और 5 रनों से भारत को हराकर 3 मैच के वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। भारत बांग्लादेश सीरीज का दूसरा मैच आज मीरपुर में था जहां बांग्लादेश ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुना।

- Sponsored Ads-

बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाई और भारत को 272 रनों का लक्ष्य दिया। अपने लक्ष्यों का पीछा करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खो कर 266 रन ही बना सकी। इस मैच को जीतने के साथ ही बांग्लादेश में 3 मैचों के सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। अब सीरीज का अंतिम मैच आगामी 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article