बेगूसराय एनएच 31 पर दो ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर

DNB Bharat

घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक स्थित एनएच 31 की समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब एनएच 31 पर दो ट्रक की भीषण टक्कर। जिससे एक ट्रक एनएच 31 पर अचानक पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गए जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक स्थित एनएच 31 की समीप की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि जीरो माइल की ओर से तेज रफ्तार में ट्रक खगड़िया की ओर जा रही थी। तभी पीछे से अचानक एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान दूसरे ट्रक में जबरदस्त भीषण टक्कर मार दिया। जिससे एक ट्रक एनएच 31 पर अचानक पलट गया। ट्रक जैसे ही एनएच 31 पलटा वैसे ही उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जैसे तैसे जान बचाकर भागने लगे।

भीषण हादसा में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ट्रक से उप चालक को निकालकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाजरत है। वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ने बताया कि तकरीबन 4:00 बजे सुबह दो ट्रक में भीषण टक्कर हो गया जिसमें एक ट्रक अचानक एनएच 31 पर पलट गया इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गए जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल उक्त चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि गुस्सा से लगा हुआ ओवर लोड ट्रक था। फिलहाल एनएच 31 पर से ट्रक को जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article