बेगूसराय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोजपा(आर) का मनाया 23 वां स्थापना दिवस

DNB Bharat

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला अंतर्गत चित्रगुप्त नगर पोखरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का 23 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोजपा(आर) का मनाया 23 वां स्थापना दिवस 2
इस मौके पर लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रसादी पासवान ने कहा कि 33 वर्षों में यह बिहार में साबित हो चुका है। बिहार का कल्याण और कायाकल्प लालू मॉडल और नीतीश मॉडल नहीं कर सकते। अगर बिहार के अंदर तस्वीर और सूरत बदलनी है तो बिहार के अंदर दोनों मॉडल को धक्का मार कर एक नया मॉडल चिराग मॉडल को स्थापित करना होगा।

इसीलिए आज पूरे सूबे बिहार में लाखों पार्टी के कार्यकर्ता स्थापना दिवस के मौके पर यह संकल्प ले रहे हैं आने वाले चुनाव 2024 और 2025 में बिहार का तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगे। इतना ही नहीं बिहार के अंदर नेतृत्व चिराग पासवान के हाथों में होगा और बिहार के मुख्यमंत्री चिराग पासवान ही होंगे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Share This Article