यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रोज नई उचाईयों को छू रहा है, न सिर्फ शहर बल्कि गांव खुशहाल हो रहा है:- गिरिराज सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर में भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र का दौड़ा किया। खोदावंदपुर आने पर एबीसी इंटरप्राइजेज के निदेशक तारा निवासी अजय कुमार महतो के सीमान चौक स्थित प्रतिष्ठान पर उनका जोड़दार स्वागत किया गया। एबीसी फॉर्म के डायरेक्ट।र श्री महतो ने शॉल, बुके, माला भेंटकर मंत्री का स्वागत किया।

तथा स्थानीय समस्याओ की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। मंत्री ने जंन समस्याओं के वहां मौजूद लोगों को जंन समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया। यहां से इनका काफिला दौलतपुर पंचायत स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल मोहनपुर गांव पहुंचा। यहां मुखिया प्रत्यासी रहे संतोष कुमार दास द्वारा शॉल और बुके से मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घटन मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने सांयुक्त रूप से किया। अपने उद्घाटन संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रोज नई उचाईयों को छू रहा है। न सिर्फ शहर बल्कि गांव खुशहाल हो रहा है।

Midlle News Content

गांव के विकास के लिए मोदी जी ने किसानों की समृद्धि के लिए किसान सम्मान निधि योजना में तीन हजार करोड़ की राशि का वितरण किया। किसानों की आय को दुगुना करने के लिए समर्थन मूल्य देकर लाभकारी मूल्य दिया। जिसके कारण ग्यारह सौर क्विंटल बिकने वाला मक्का आज तेईस सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। महिलाओ को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। एक दौड़ था जब गांव के बड़े लोगो को गैस कनेक्शन मिलता था। आज हर घर गैस का कनेक्शन मोदी की देन है। कोरोना काल मे लोगो को मुफ्त वैक्सीन दिया। पचास हजार पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया। गांव गांव में सड़क गली नाली पुल पुलिया ला जाल बिछाया।

कौशल विकास योजना के तहद तकनीकी ज्ञान देकर युवक और युवतियों को रोजगार दिया। बड़े पैमाने पर युवाओ को नौकरी दी। आयुष्मान कार्ड योजना के तहद देश के लाखो गरीब लोगों को मुफ्त पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष देने का सुविधा दिया। अब वैसे लोग जिनको आयुष्मान कार्ड नही है खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं, राशन कार्ड है तो उनको भी आयुष्मान कार्ड देने का निर्णय लिया है जो क्रांति से कम नही है। मोदी जी ने अगले पांच वर्षों तक सभी गरीब लोगों को पांच किलो राशन देने का निर्णय लिया। यह तभी मुमकिन है जब मोदी है।

उन्होंने मोदी का गारंटी की चर्चा करते हुए कहा कि गांव गरीब, किसान, महिला और युवा इनके खुशहाली से गांव व देश खुशहाल होती है यही मोदी की गारंटी है। उन्होने लोगो से देश मे मोदी सरकार की पुनः स्थापना हेतु के लिए वोट करने को कहा। तथा उपस्थित जंन समूह से हाथ उठाकर नारा लगबाते हुए कहा कि अबकी बार मोदी सरकार। कार्यक्रम को आकोपुर के मुखिया ललन भारती, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, संतोष कुमार दास ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजीव वर्मा, मंच संचालन डॉ. हरेराम सिंह ने किया। मौके पर डॉ. घनश्याम कुमार, डॉ., रंजीत सिंह, कुंदन कुमार, लालन चौधरी, अवनीश कुमार कश्यप, रविन्द्र कुमार, अवकाशप्राप्त शिक्षक देवेंद्र कुमार, जयदेव कुमार सिंटू , अजय कुमार, विक्की कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजुद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -