राजगीर से गूंजा भारत का डंका, एशिया कप पर टीम इंडिया का कब्ज़ा, 8 साल का इंतज़ार खत्म

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर हीरो एशिया कप 2025 पर कब्जा किया और साथ ही एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। आठ साल बाद मिली यह जीत भारत का चौथा एशिया कप खिताब है।

राजगीर से गूंजा भारत का डंका, एशिया कप पर टीम इंडिया का कब्ज़ा, 8 साल का इंतज़ार खत्म 2भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जीत के बाद खिलाड़ियों को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख इनाम देने का ऐलान हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने बिहार की धरती को भारतीय हॉकी के लिए भाग्यशाली बताया।“ट्रॉफी और वर्ल्ड कप टिकट के साथ सपना पूरा हुआ।

 राजगीर से गूंजा भारत का डंका, एशिया कप पर टीम इंडिया का कब्ज़ा, 8 साल का इंतज़ार खत्म 3बिहार खेल के लिए भाग्यशाली है। इतनी बड़ी प्रतियोगिता का यहां होना गर्व की बात है। राजगीर की धरती भारत के लिए सचमुच लकी साबित हो रही है। एशिया में भारत का परचम बिहार की इस पावन धरती से लहरा रहा है। 

राजगीर से गूंजा भारत का डंका, एशिया कप पर टीम इंडिया का कब्ज़ा, 8 साल का इंतज़ार खत्म 4राजगीर ऐतिहासिक स्थल है और आज यह भारत को नंबर वन बना रहा है। इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। अब 2025 की जीत ने 2013 फाइनल की हार का हिसाब भी पूरा कर दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article