निर्माण श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के तत्वावधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पहले संघ के तत्वावधान में एक विशाल जुलूस निकाला गया जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए समाहरणालय द्वार पर पहुंचा।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में बिहार प्रदेश भवन एबं पथ निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि यह एक राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है जिसमें निर्माण श्रमिकों के विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। सुरेश कुमार ने बताया कि इन मांगों में मुख्य रूप से निर्माण श्रमिकों के लिए जो सरकार की योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई गई थी उसमें से अधिकतर योजनाएं आज बंद है। उन योजनाओं को एक बार फिर से चालू करने चालू करने और श्रम नीति के विरोध में या धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुरेश कुमार ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एक विशाल धरना और प्रदर्शन प्रदेश मुख्यालय के पर किया जाएगा।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

 

Share This Article