डीएनबी भारत डेस्क
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर से टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बिहार और नेपाल के रहने वाले एक एक सख्श को गोली मार दी। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति अनंतनाग के वनिहामा डायलगाम इलाके में आतंकियों ने निजी स्कूल में बतौर चपरासी काम करते थे। घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सुरक्षाबलों ने इलाके के सभी आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
