‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू परिवार समेत सभी आरोपी को जमानत, लगाया ये शर्त…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार समेत सभी 9 लोगों के विरुद्ध सुनवाई हुई। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अब अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया है।

- Sponsored Ads-

लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद मीसा भारती समेत 9 लोगों के विरुद्ध राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहली बार तेजप्रताप यादव को समन किया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article