चकिया थर्मल हॉल्ट पर यात्री टिकट काउंटर का किया गया उद्घाटन, स्थानीय लोगों में हर्ष

DNB Bharat Desk

एनटीपीसी के पदाधिकारियों ने हॉल्ट के विकास में भरपूर सहयोग करने की बात कही। चकिया थर्मल हॉल्ट पर यात्री टिकट काउंटर का उद्घाटन से क्षेत्र में हर्षोल्लास – एनटीपीसी डीजीएम

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को चकिया थर्मल हॉल्ट पर यात्री टिकट काउंटर का उदघाटन एनटीपीसी के डीजीएम डी एस कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक दिनकर शर्मा ने किया। यह महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्रीय विकास मोर्चा के निरंतर प्रयास से संभव हुआ है। वहीं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हरे कृष्ण प्रसाद और संचालन शिव शंकर कुमार उर्फ़ फुलेना पासवान ने किया। मौके पर एनटीपीसी के पदाधिकारियों ने हॉल्ट के विकास में भरपूर सहयोग करने की बात कही। मौके पर चकिया ओपी अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एल बी तिवारी, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, एटक नेता प्रह्लाद सिंह, अवकाश प्राप्त बीएसएनल निदेशक विजय कुमार राय आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सन्नी कुमार, सुनील कुमार, अभिनेश कुमार, पप्पू कुमार, सरपंच राम बदन, उप सरपंच धीरेद्र कुमार, मो मजनू, कन्हैया कुमार, ज्ञानी पासवान, राउडी कुमार, आज़ाद कुमार भारती, शशि भूषण, दिनेश राय सहित अन्य उपस्थित थे। टिकट काउंटर के संवेदक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि इस प्रयास में मोर्चा के महासचिव शिव शंकर कुमार उर्फ़ फुलेना पासवान, अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रसाद अधिवक्ता अवधेश कुमार राय, अनिल कुमार शर्मा, सी एस सिंह शिक्षक, अभिनेश कुमार, देव कुमार, आजाद कुमार भारती सहित अन्य साथियों का भरपूर सहयोग रहा।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article