भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन।राजगीर की धरती बनी लकी, कोरिया पर भारत की 4-1 से जीत
डीएनबी भारत डेस्क

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर हीरो एशिया कप 2025 पर कब्जा किया और साथ ही एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। आठ साल बाद मिली यह जीत भारत का चौथा एशिया कप खिताब है।
भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जीत के बाद खिलाड़ियों को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख इनाम देने का ऐलान हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने बिहार की धरती को भारतीय हॉकी के लिए भाग्यशाली बताया।“ट्रॉफी और वर्ल्ड कप टिकट के साथ सपना पूरा हुआ।
बिहार खेल के लिए भाग्यशाली है। इतनी बड़ी प्रतियोगिता का यहां होना गर्व की बात है। राजगीर की धरती भारत के लिए सचमुच लकी साबित हो रही है। एशिया में भारत का परचम बिहार की इस पावन धरती से लहरा रहा है।
राजगीर ऐतिहासिक स्थल है और आज यह भारत को नंबर वन बना रहा है। इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। अब 2025 की जीत ने 2013 फाइनल की हार का हिसाब भी पूरा कर दिया।
डीएनबी भारत डेस्क