भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब की 10 बोतलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर भगवानपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवटोल बिचौली गांव में छापेमारी कर 180 एमएल की 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवटोल बिचौली गांव निवासी राम उदगार चौधरी, पिता स्वर्गीय रामकिशन चौधरी के रूप में की गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में विदेशी शराब रखी गई है।

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब की 10 बोतलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 2सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को 180 एमएल की 10 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article