डीएनबी भारत डेस्क
हिलसा बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी और रोड़ेबाजी से अफरातफरी मच गई। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक कार पर हमला कर दिया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए कार सवार परिवार उत्पाद थाना में जा घुसा। इस दौरान बदमाशों ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जाता है कि बिहारी रोड दबौल गली निवासी गौरव कुमार अपने भाई और परिवार के सदस्यों को कार से पटना छोड़ने जा रहे थे। तभी बरुण तल चौराहे के पास बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रोड़ेबाजी और फायरिंग करते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश अपनी एक बाइक छोड़कर फरार हो गए।घटना के पीछे दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हिलसा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे है जिसमें बदमाश हाथों में हथियार लिए हुए नजर आ रहे है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
डीएनबी भारत डेस्क