कलयुगी पति ने गर्भवती पत्नी के सर में मारी गोली, स्थिति नाजुक

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनौल टोला के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर में कलयुगी पति ने अपने ही गर्भवती पत्नी को सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गर्भवती महिला की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल टोला के समीप की है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल इस मामले में दलसिंहसराय के पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत में कलयुगी पति ने अपने ही गर्भवती पत्नी को गोली मार दिया। जिससे गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

महिला की पहचान कामराव गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी सुनील राय की पत्नी मनीषा कुमार (28) के रूप में किया गया है । बताया जाता है की मनीषा अपने पति सुनील राय और बेटे आशुतोष(2.5 वर्ष) के साथ बाइक से प्रसव को लेकर अपने मायका अजनौल गांव जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही ढ़ेलमारा के पास उसके पति के द्वारा ही गर्भवती महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मौके पर मौजूद महिला के पति सुनील राय ने अपने बच्चे को संभालते हुए गोली से जख्मी हुई पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। जहां से परिजनों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए है। वहीं लड़की के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के पति द्वारा होली के ही समय से फोन पर लड़की के माता के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि मनीषा के पति के ही द्वारा मनीषा को गोली मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं अस्पताल प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया है कि बीती रात गर्भवती महिला को सिर में गोली लगी है। महिला की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। क्योंकि भेटीलेटर पर महिला का इलाज चल रहा है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Share This Article