उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ खगड़िया में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

DNB Bharat Desk

खगड़िया में लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय इस महान अनुष्ठान का समापन हो गया।

- Sponsored Ads-

 सुबह से ही जिले के विभिन्न गंगा और बूढ़ी गंडक घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय माहौल के बीच व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की और अपने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ खगड़िया में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न 2​महापर्व को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती रही। 

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ खगड़िया में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न 3घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ प्रशासन और स्थानीय पूजा समितियों के सहयोग से आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट की व्यवस्था की गई थी, जिससे घाटों की छटा देखते ही बन रही थी। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण कर अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास खोला।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article