घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत की
डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दादूपुर पंचायत के झमटिया भगवानपुर दियारा गंगा नदी के ढ़ाव से शनिवार की सुबह एक मच्छुआरें का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक मच्छुआरा की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र चकनवादा मौलवी चक गांव निवासी 55 वर्षीय शिवजी सहनी के रूप में की गयी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मछुआरें प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को अपने घर से मछली मारने के लिए दादुपुर पंचायत के झमटिया भगवान गांव के समीप एक ढाव में गया था । देर शाम तक जब उक्त मछुआरा अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने फोन से संपर्क करना शुरु कर दिया। जब मछुआरे का फोन नहीं लगा तो परिजनों ने स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त करना चाहा। स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को सुबह जब कुछ मछुआरे के द्वारा मच्छली मारने के उद्देश्य से ढाव पहुंचा तो देखा कि एक शव पानी के उपर तैर रहा है।
स्थानीय लोगों ने उक्त मृतक मछुआरे को पानी से बाहर निकाला और घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मछुआरे के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मछुआरे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । मृतक मछुआरे के ग्रामीण कलकती सहनी,राम सगुन सहनी ने बताया कि मृतक मछुआरे के चार लड़के व चार लड़कियां हैं, जिसमें दो बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतक विगत कुछ साल से मछ्ली बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश राय उर्फ मुन्ना,पंसस मिथलेश कुमार उर्फ ओम प्रकाश समेत ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मछुआरे विगत कुछ वर्षों से मछ्ली मारने आते रहते थे। इसी मछली के व्यवसाय से उसका परिवार चलता था। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाय।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद हुआ है, जिनकी पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पुरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक मछुआरे के शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट