बेगूसराय में किराए के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला केनरा बैंक के सहायक मैनेजर का नग्न और सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक बैंक मैनेजर का शव पुलिस ने उसके कमरे से सड़ा गला नग्न अवस्था में बरामद किया है।वही बैंक मैनेजर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। और काफी लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लगी हुई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निराला नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर किराया के मकान में रहता था।

- Sponsored Ads-

उसी किराए के मकान में केनरा बैंक के सहायक मैनेजर 45 वर्षीय बृजमोहन गुड्डू का नग्न सड़ा गला हुआ शव उसके कमरे में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर से काफी ज्यादा दुर्गन्ध आने के बाद अन्य किरायेदारों को जानकारी मिली। उसके बाद शव होने की जानकारी रतनपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते हैं रतनपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। कमरे बदबू आने से कोई भी कमरे के अंदर प्रवेश करना तो दूर एक मिनट खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दिया है।मृतक सहायक मैनेजर पटना सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है।

बेगूसराय में किराए के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला केनरा बैंक के सहायक मैनेजर का नग्न और सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी 2वह सिंघौल थाना के सदर प्रखंड क्षेत्र के महारथपुर गांव स्थित केनरा बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह निराला नगर मोहल्ले में सुनील सदन में किराए के मकान में पिछले तीन-चार साल से रहता था। इस संबंध में बैंक में काम कर रहे हैं लोगों का कहना है कि पिछले 1 महीने से वह बैंक नहीं आ रहे थे। क्या परेशानी थी यह समझ में नहीं आ पा रहा है आज पता चला है कि उनका सब उनके ही कमरे में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद भी उनकी मौत कैसे हुई है यह समझ में नहीं आ पा रहा है खास करके सबसे बड़ी बात है कि उनका सब नाग अवस्था में सड़ा गला गला मिला है।

फिलहाल पुलिस चौक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि परिजनों के आने के बाद ही इस संदिग्ध मौत से पर्दा उठेगा।

Share This Article