डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:मद्य निषेध विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है रात्रि गश्ती के दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 चांदचौर के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। टीम ने एनएच 28 पर शंकर चौक के पास खड़ी एक संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली।
इस दौरान कंटेनर का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान कंटेनर पर चार स्कॉर्पियो लदा हुआ पाया गया। टीम ने जब सभी स्कॉर्पियो की जांच की तो उसमें विदेशी शराब लदा हुआ पाया गया। मद्य निषेध विभाग की टीम ने उसमें से 290 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है।
जब्त विदेशी शराब की मात्रा 2610 लीटर बताई गई है। बरामद विदेशी शराब का मूल्य 40 लाख रुपए बताया गया है। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती व छापेमारी टीम का नेतृत्व मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार पासवान कर रहे थे।
वाहन मालिक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन निवासी रामवृक्ष यादव के पुत्र त्रिभुवन कुमार के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट