समस्तीपुर: जहरीली शराब से कई दर्जनों लोगों के मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने दिया बड़ा बयान कहा – जब शराबबंदी कानून लागू है तो इस तरह से ज़हरीली शराब कैसे मिल रही है ?  सरकार पूर्णतः फेल है

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए l

डीएनबी भारत डेस्क

छपरा और सिवान में जहरीली शराब से कई दर्जनों लोगों के मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है l उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से जिस तरह से मौत हो रही है, इस घटना से पूरा बिहार हिल गया है l सत्ता के संरक्षण में जहरीली शराब का धंधा फल फूल रहा है l बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है l ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें l शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं l

समस्तीपुर: जहरीली शराब से कई दर्जनों लोगों के मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने दिया बड़ा बयान कहा - जब शराबबंदी कानून लागू है तो इस तरह से ज़हरीली शराब कैसे मिल रही है ?  सरकार पूर्णतः फेल है 2बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं l बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आये दिन मौतें होती हैं l सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए l आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि ज़हरीली शराब पीने से 04 दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई है तथा 01 दर्जन लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है l यह बहुत ही दुखद और चिंता की बात है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी ज़हरीली शराब मिल रही है l

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: जहरीली शराब से कई दर्जनों लोगों के मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने दिया बड़ा बयान कहा - जब शराबबंदी कानून लागू है तो इस तरह से ज़हरीली शराब कैसे मिल रही है ?  सरकार पूर्णतः फेल है 3हर बार होली और दिवाली के समय भी देखा जाता है कि किस तरह से ज़हरीली शराब से लोगों की मौत होती है l इसके लिए सीधे तौर पर एनडीए सरकार ज़िम्मेदार है l शराब माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और जब तक उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है, तब तक शराबबंदी कानून का उल्लंघन इसी तरह होता रहेगा l इस एनडीए सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है l जब शराबबंदी कानून लागू है तो इस तरह से ज़हरीली शराब कैसे मिल रही है? सरकार पूर्णतः फेल है l बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए l

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article