स्कूल टाइम में मोबाइल चलाया तो रुकेगा वेतन, बीईओ ने जारी किया सख्त आदेश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर अब पूरी तरह रोक लग गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, भगवानपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रखंडाधीन सभी शिक्षकों / प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक / प्राथमिक विद्यालय / मध्य विद्यालय / माध्यमिक विद्यालय / उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर को निर्देशित किया है कि विद्यालय कार्यावधि से सभी शिक्षक मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे।

ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज करने के उपरांत अपना मोबाईल विद्यालय प्रधान को सौंप देंगे। मोबाईल पर फोन आने पर विद्यालय प्रधान द्वारा संबंधित शिक्षक को सूचित किया जायेगा।

विद्यालय निरीक्षण के क्रम अथवा किसी अन्य माध्यम से विद्यालय कार्य अवधि में मोबाईल चलाते हुए पाये जाने की सूचना के उपरांत संबंधित शिक्षक / प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को संसूचित कर दिया जायेगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article