तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन: पीएम, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त की अर्थी का पुतला फूंका

DNB Bharat Desk

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान अर्थी के जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों नें भाग लिया। जुलूस के दौरान सरकार एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। 

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से तेघड़ा बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अर्थी का पुतला दहन किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विरोध जताया।  जुलूस के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। लोकतंत्र की रक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

प्रदर्शन में शामिल  नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। नेताओं का कहना था कि चुनाव से जुड़े किसी भी विवाद की जांच संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के तहत होनी चाहिए।

तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन: पीएम, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त की अर्थी का पुतला फूंका 2 कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, सुबोध सिंह, रवि रंजन सिंह, जीवेश सिंह,  राजद से कामदेव यादव, मकबूल आलम, सीपीआई से रविंद्र सिंह, छात्र नेता मो.हसमत बालाजी, महेंद्र कुमार, अताउर रहमान, रामबाबू साह, रमेश पाण्डेय, अनिल सिंह, सुकुल सिंह, संजीव सिंह, व्रज किशोर चौधरी, मनोज कुमार, कन्हैया कुमार, सरोज कुमार पासवान, सहित कई गठबंधन के कार्यकर्त्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article