नालंदा: एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री पर कौशलेंद्र सख्त, बोले- पार्टी कार्रवाई कर सकती है अनंत सिंह को दो टूक – यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है, सोच-समझकर कदम उठाएं

DNB Bharat Desk

मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद कुमार और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। 

इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया। वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी।

 नालंदा: एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री पर कौशलेंद्र सख्त, बोले- पार्टी कार्रवाई कर सकती है अनंत सिंह को दो टूक - यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है, सोच-समझकर कदम उठाएं 2उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें।

 नालंदा: एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री पर कौशलेंद्र सख्त, बोले- पार्टी कार्रवाई कर सकती है अनंत सिंह को दो टूक - यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है, सोच-समझकर कदम उठाएं 3अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article