नालंदा: करायपरसुराय थाना पुलिस ने करायपरसुराय बाजार में की छापेमारी, डेढ़ किलो गांजा किया बरामद, बर्तन की दुकान और गोदाम में की छापेमारी,एक तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्तन की दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। वहीं गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे के रूप में हुई है।दरअसल, करायपरसुराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्तन की दुकान और उसके गोदाम से गांजे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दुकान और गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

नालंदा: करायपरसुराय थाना पुलिस ने करायपरसुराय बाजार में की छापेमारी, डेढ़ किलो गांजा किया बरामद, बर्तन की दुकान और गोदाम में की छापेमारी,एक तस्कर गिरफ्तार 2मामले को लेकर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article