डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ में नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रामचंद्रपुर और देवीसराय इलाके में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान कई अस्थायी ढांचे और सामान हटाए गए, जबकि कई नियम तोड़ने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कुछ जगहों पर दुकानदारों और निगमकर्मियों के बीच हॉट टॉक भी हुई। पूरे दिन बाबा का बुलडोजर बिहार शरीफ के नगरनिगम क्षेत्र में जमकर गरजा। उपनगर आयुक्त ने बताया कि एक अभियान के तहत लगातार इलाके में अतिक्रमण अभियान हटाया जाएगा।
कुछ दुकानदार नगरनिगम के नियम की अनदेखी कर अतिक्रमण कर रहे है जिनके ऊपर आज करवाई कि गई उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी पॉश इलाके है जहां अतिक्रमण किया गया है उसे हटाया जाएगा।अतिक्रमण से पूर्व माइकिंग के सहारे सूचना दिया जाएगा।
वही दुकानदारों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निगम टैक्स तो लेता है, लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं मिलतीं। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी रही और स्थिति नियंत्रण में रही।
डीएनबी भारत डेस्क