पल्स पोलियो अभियान की सफलता को ले पोलियो कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

पीएचसी बरौनी प्रांगण में सोमवार को आगामी 14 से 18 दिसंबर,25 तक चलने वाली पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोलियो कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिससे सभी पोलियो कर्मी नई – पुरानी जानकारी से अवगत हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

 प्रशिक्षण में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देने, खासकर नवजात शिशु और शिशुओं को पोलियो की खुराक देने, ट्रैकिंग करने, दीवाल लेखन, नेल मार्किंग, री विजिट, प्रतिरक्षण स्थल पर पहुंचे बच्चों को पोलियो की खुराक देने ,बी टीम एक्टिविटी सहित सभी प्रपत्रों में सही जानकारी प्रविष्ट करने का प्रशिक्षण दिया गया। 

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को ले पोलियो कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 2वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम में बरौनी पीएचसी में कार्यरत 114 घर-घर टीम की तैनाती की गई है जो सभी घरों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देकर उन्हें प्रतिरक्षित करेंगें। इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए 50 पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है। 

वहीं कार्यक्रम की सफलता और जागरूकता को लेकर क्षेत्रों में आइसी मैटेरियल बैनर – पोस्टर भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका और वॉलेंटियर तथा पर्यवेक्षक की भूमिका अहम होती है। 

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को ले पोलियो कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 3मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, यूनिसेफ बीएमसी सुधीर कुमार, डब्ल्यूएचओ एफएम अजय कुमार, पर्यवेक्षक मनोज कुमार, शत्रुघन कुमार, शंकर चौधरी एवं गिरीश देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article