डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को एचएलओ ऐप से डेटा संग्रह करने का डेमोंसट्रेशन किया गया।

जनगणना से संबंधित सभी 34 प्रश्नों की संकल्पनाएं और परिभाषाओं को स्पष्ट करते हुए एचएलओ ऐप पर डाटा अपलोड करने एवं आम नागरिकों द्वारा स्वगणना किये हुए डेटा का सत्यापन एवं पुष्टि करने की जानकारी दी गयी। ट्रेनर कुमुद रंजन, विकास कुमार,अभय कुमार एवं संदीप कुमार ने एचएलओ सुपरवाइजर ऐप का उपयोग करके पर्यवेक्षक द्वारा डाटा सत्यापन,स्वगणना में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका, ऐप के उपयोग में क्या करें और क्या न करें तथा डेटा सुरक्षा पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान प्रधानाध्यापक गणेश झा,विभाकर कुमार,राम सुजान सिंह,अरुण कुमार, नंदकिशोर पंडित, संतोष कुमार,राजेश कुमार,रविंद्र कुमार, धर्मशील कुमार,शैलेश सिंह,गुड़िया कुमारी, खुशनुमा बेगम सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट