एलोपथ जीवन बचाती है पर आयुर्वेद सौ साल के जीवन को पूरा जीने के लिए सिखलाता है -डा सुशील कुमार
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/बीहट-एलोपथ जीवन बचाती है पर आयुर्वेद सौ साल के जीवन को पूरा जीने के लिए सिखलाता है। इसलिए हम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद को अपनाएं। उक्त बातें राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय आरोग्य मन्दिर विनोदपुर समप्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी के प्रांगण में बुधवार को स्वस्थ्य भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए सुप्रशिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक सह आयुष चिकित्सा पदाधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशावे डा सुशील कुमार ने कहा।
उन्होंने कहा हर इंसान का शरीर अलग अलग तरह का होता है पर बात एवं पित्त और कफ़ सभी के शरीर में उपलब्ध रहता है। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन विधिपुर्वक पूजन एवं दीप प्रजवलित कर आयुष चिकित्सक डा सुनील कुमार, डा सुशील कुमार, डा मो आलमगीर एवं डा वीणा भारती ने संयुक्त रूप से किया।वहीं सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक सह आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी डा सुनील कुमार ने कहा की मानव शरीर में उपलब्ध बात एवं पित्त तथा कफ़ के असमानता के कारण शरीर बीमार पड़ता है। यही असमान नहीं हो तथा स्वस्थ्य भविष्य के लिए आयुर्वेद को अपनाएं। उन्होंने कहा की प्रकृति का ज्ञान स्वस्थ्य जीवन का पहचान है।
आगे उन्होंने अपील करते हुए कहा प्रकृति के साथ स्वस्थ्य जीवन को नई दिशा मिलती है और प्रकृति के साथ उज्ववल भविष्य है।वहीं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के चिकित्सा पदाधिकारी डा मो आलमगीर एवं डा वीणा भारती ने आयुर्वेद अपनाएं रोगों से बचें जीवन को प्राकृतिक बनाएँ,आयुर्वेद से स्वस्थ्य भारत, प्राकृतिक जीवन शैली, प्राकृतिक उपचार, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्वस्थ्य व्यक्ति, स्वस्थ्य परिवार, स्वस्थ्य समाज स्वस्थ्य बिहार और स्वस्थ्य भारत बनाने जैसी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपुर्वक जानकारी साझा किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट