नालंदा:मोकामा विधानसभा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे बिहार शरीफ, पूर्व विधायक पप्पू खान ने किया जोरदार स्वागत, अनंत सिंह ने कहां सीएम नीतीश कुमार के लिए दिल्ली दूर नहीं है

DNB Bharat Desk

नवादा से पटना लौटने के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि वे पहली बार नालंदा की धरती पर आए हैं और पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का काम किया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने साफ कहा कि ये सभी संभावनाएं बेबुनियाद हैं।अनंत सिंह ने कहा कि उनके अनुसार नीतीश कुमार के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

नालंदा:मोकामा विधानसभा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे बिहार शरीफ, पूर्व विधायक पप्पू खान ने किया जोरदार स्वागत, अनंत सिंह ने कहां सीएम नीतीश कुमार के लिए दिल्ली दूर नहीं है 2उन्होंने निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा, ईमानदार और बेहतर व्यक्तित्व वाला बताया।उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह उनका बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा।

नालंदा:मोकामा विधानसभा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे बिहार शरीफ, पूर्व विधायक पप्पू खान ने किया जोरदार स्वागत, अनंत सिंह ने कहां सीएम नीतीश कुमार के लिए दिल्ली दूर नहीं है 3वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं और चाहे वे मुख्यमंत्री रहें या नहीं, असली ताकत उनके पास ही रहेगी।

Share This Article